August 11, 2026

मंत्रियों के दम पर जिला पंचायत अध्यक्ष के रिश्तेदारों की हनक, पुलिस अधिकारी भी सकते में-

Spread the love

*मंत्रियों के दम पर जिला पंचायत अध्यक्ष के रिश्तेदारों की हनक..पुलिस अधिकारी भी सकते में*

 

*वायरल वीडियो*

*मिर्ज़ापुर: सोनभद्र में अपना दल(S) के जिला पंचायत अध्यक्ष के रिश्तेदारों व समर्थकों का मारपीट करते वीडियो हुआ वायरल।अहरौरा वाटर फाल में भिड़े वाटर फाल के कर्मचारियो से। दोनों पक्ष में हुई मारपीट। राजनीति रसूख के बल पर अध्यक्ष के परिजनों ने मुकदमा वाटर फाल कर्मियों पर दर्ज कराया।..*

 

 

*सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एक मंत्री के फोन आने के बाद पुलिस अधिकारियों भी सकते में थे।चंद घण्टो में एक चौकी प्रभारी और सिपाही को मंत्री के हनक में निलंबित कर दिया गया।*

 

*अब इस मामले में हालत यह है कि मंत्री के खौफ से कोई अधिकारी मीडिया के सामने इस प्रकरण की जानकारी भी नही दे रहा है..*