June 22, 2026

थाना फूलपुर पुलिस ने धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 में जिलाबदर अपराधी विनय कुमार सिंह को किया गिरफ्तार-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण* *दिनांक-21.06.2022*

*प्रेस नोट*

*थाना फूलपुर पुलिस ने धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 में जिलाबदर अपराधी विनय कुमार सिंह को किया गिरफ्तार*

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में दिनांक 20.06.2022 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियत्रण अधिनियम 1970 में जिलाबदर अभियुक्त विनय कुमार सिंह पुत्र स्व0 लालमन सिंह उर्फ लल्लन सिंह निवासी ग्राम बरहीं कला थाना फूलपुर जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यावाही की जा रही है । मा0न्या0अपर जिलाधिकारी जनपद वाराणसी द्वारा दि0 01.01.2022 को उपरोक्त मुकदमें में 06 माह के लिए दिनांक 04/05/2022 से जिला बदर हेतु आदेशित किया गया था। किन्तु अभियुक्त विनय कुमार सिंह उपरोक्त वर्तमान समय मे माननीय न्यायालय के आदेश का उल्लघंन करके ग्राम बरहीं कला मे अपने घर पर ही रह रहा था।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

1. विनय कुमार सिंह पुत्र स्व0 लालमन सिंह उर्फ लल्लन सिंह निवासी ग्राम बरहीं कला थाना फूलपुर जनपद वाराणसी उम्र 48 वर्ष

*आपराधिक इतिहास*

1. मु0अ0सं0 638/2016 धारा 427/504/506 भादवि0 व 2/3 सार्वजननिक सम्पति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण

2. मु0अ0स0 0152/2019 धारा 147/323/504/506 भादवि0 व 3(1)(ध) एस सी /एस टी एक्ट थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण

3. मु0अ0स0 0032/2020 धारा 323/504/506 भादवि0 व 3(1)(ध) एस सी /एस टी एक्ट थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण

4. मु0अ0स0 240/2021 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण

5. मु0अ0सं0 248/2022 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 थाना-फूलपुर,जनपद-वाराणसी ग्रामीण

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*

उ0नि0 श्री प्रकाश कुमार (चौकी प्रभारी कठिराव), का0 हरिकेश गुप्ता, का0 आकाश कुमार थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण ।

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद वाराणसी*

*ग्रामीण*