April 29, 2026

अग्निवीर मामले को लेकर सीओ सदर ने ग्राम प्रधानों के साथ किया बैठक-

Spread the love

*अग्निवीर मामले को लेकर सीओ सदर ने ग्राम प्रधानों के साथ किया बैठक*

 

राजातालाब :जख्खिनी पुलिस चौकी पर रविवार शाम को 5 बजे अग्नीपथ योजना को लेकर युवाओं द्वारा हो रहे उपद्रव के मद्देनजर राजातालाब थाना प्रभारी राम आशीष राम द्वारा आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में सीओ सदर अखिलेश सिंह ने उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों से कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में तरह-तरह का भ्रामक अफवाह फैलाई जा रहे हैं कृपया आप सभी प्रधान गण अपने अपने गांवो में जाकर युवाओ तथा नौजवानों को बताये कि बेवजह का भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी प्रकार की तोड़फोड़ न करें जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।