*इनामी गोकशों के साथ मुठभेड़,दो घायल,गिरफ्तार*
बुलंदशहर। एसएसपी श्लोक कुमार के कुशलमार्ग निर्देशन में कानून व्यवस्था कायम रखने व अपराधियों पर प्रहार कर उनको उनकी मांद में पहुंचाने का जो काम दिया हुआ है वह बखूबी गुलावठी थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा व उनकी टीम के द्वारा किया जा रहा है तथा वही अजय कुमार शर्मा अपने उच्च अधिकारियों की उम्मीदों पर खरा उतर कर शातिर इनामी गोकशों एवं गौतस्करो व आपराधिक किस्म के अपराधियों पर शिकंजा कस कर रख रहें हैं।दो कुख्यात गोकशों से थाना गुलावठी थानाप्रभारी अजय कुमार शर्मा व उनकी पुलिस टीम की हुई मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कुख्यात गौकश आसिफ उर्फ बिल्ला तथा दूसरा बदमाश फईमू घायलावस्था में गिरफ्तार, पकड़े गये अभियुक्तो के कब्जे से गौंकशी करने के उपकरण, नशीली दवाई, एक मोटर साइकिल व अवैध असलहा, कारतूस बरामद।
देर रात थाना गुलावठी पुलिस को एक अभिसूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चंदपुरा के जंगल में कुछ गौकश गोकशी की घटना कारित करने वाले है इस सूचना पर गुलावठी पुलिस ग्राम चंदपुरा को जाने वाले रास्ते पर भट्टे के पास चैकिंग करने लगी, कुछ देर बाद एक बाइक पर दो युवक आते दिखायी दिये। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार दोनों अभियुक्त पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने लगे जिसमें पुलिस पार्टी बाल-बाल बची, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बाइक सवार दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गये जिनको पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये बदमाशों की पहचान आसिफ उर्फ बिल्ला पुत्र समीम निवासी ग्राम कमालपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर व फईमू पुत्र नन्हें निवासी ग्राम इस्माईलपुर थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई। घायल बदमाशों को उपचार हेतु सीएचसी गुलावठी में भर्ती कराया गया है। पकड़े गये बदमाश आसिफ उर्फ बिल्ला व फईमू शातिर किस्म का कुख्यात गोकश/बदमाश है गिरफ्तार अभियुक्त आसिफ उर्फ बिल्ला थाना गुलावठी पर पंजीकृत मुअंस-147/22 धारा 307 भादवि व थाना सिकन्द्राबाद पर पंजीकृत मुअसं-371/22 धारा 3/5/8 गौंवध अधिनियम में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।मुठभेड़ के दौरान पकड़े गये अभियुक्तो के नाम आसिफ उर्फ बिल्ला पुत्र समीम निवासी ग्राम कमालपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर व फईमू पुत्र नन्हें निवासी ग्राम इस्माईलपुर थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर बताये जा रहें हैं। अभियुक्तो के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस व 01 मोटर साइकिल प्लेटिना व गौकशी के उपकरण, नशीली दवाई आदि भी बरामद की हैं।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-