वाराणसी में नयी सेना भर्ती योजना के विरोध में युवाओं को इकट्ठे होने के सोशल मीडिया मैसेज कुछ तत्वों द्वारा प्रचारित किये जा रहे हैं। इसके दृष्टिगत जनपद वाराणसी एयर आसपास के समस्त युवाओं और उनके अभिभावकों से अनुरोध किया जाता है कि सोशल मीडिया सहित अन्य श्रोतों से जो मैसेज प्रचारित किये जा रहे हैं ये भ्रामक हैं। इसी प्रकार के मैसेज पिछले शुक्रवार को सभी बाज़ार और दुकानें बंद रखने के बारे में भी प्रचारित किये गए थे। इस प्रकार के किसी मैसेज के बहकावे में ना आएं।
पिछले दो शुक्रवार से प्रदेश के कुछ शहरों में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है जिससे पूरे प्रदेश में संवेदनशीलता बनी हुई है।वाराणसी में सभी निवासीगण के भाई चारे और सूझबूझ से वातावरण शांतिपूर्ण है परंतु शहर में बाहर के लोगों के आने से शुक्रवार को कोई भी इसे गलत रूप दे कर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण खराब करने की कोशिश कर सकता है।
अतः समस्त अभिभावकों एवं नागरिकों से अपील है कि वे अपने परिवार एवं आसपास के नवयुवकों को किसी भी प्रकार के प्रदर्शन आदि में सम्मिलित होने से रोकें। यदि किसी को लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात रखनी हो तो वे ज्ञापन के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त कर सकते हैं। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा सभी ग्रामीण अधिकारियों को गांव में ही पहुंच कर ऐसे सभी ज्ञापन लेने के निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त वाराणसी और पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी रेंज द्वारा भी मंडल के सभी जनपदों में गांव में ही ज्ञापन लेने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ