June 27, 2026

अग्निपथ योजना के विरोध में प्रयागराज में धरना-प्रर्दशन, रेलवे स्टेशनों पर फोर्स तैनात-

Spread the love

अग्निपथ योजना के विरोध में प्रयागराज में धरना-प्रर्दशन, रेलवे स्टेशनों पर फोर्स तैनात___

 

प्रयागराज- केन्द्र सरकार की ओर से शुरू की जा रही अग्निपथ योजना का प्रयागराज में विरोध-प्रर्दशन शुक्रवार को किया जा रहा है। छात्र सड़कों पर उतर कर धरना-प्रर्दशन कर रहे हैं हालांकि जिले की पुलिस अलर्ट है। सार्वजनिक स्थानों समेत रेलवे स्टेशनों पर भारी मात्रा में फोर्स तैनात है। आला अधिकारी भी पल-पल की माॅनीटरिंग कर रहे हैं|

 

अग्निपथ योजना के विरोध में सछास ने फूंका पुतला : केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना का विरोध हुआ। शुक्रवार को समाजवादी छात्रसभा के नेताओं ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इसकी भनक लगने पर इवि परिसर में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। साथ ही छात्रावासों के बाहर भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

 

अग्निपथ योजना को लेकर आक्रोश : अग्निपथ योजना को लेकर सेना में भर्ती के लिए काफी समय से तैयारी कर रहे युवकों में खासी नाराजगी है। स्थायी के बजाए महज चार वर्ष की नौकरी पर आपत्ति जताते हुए शुक्रवार को छात्रनेता अजय यादव सम्राट के साथ दर्जनों छात्र इवि के छात्रसंघ भवन पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां मौजूद छात्रनेताओं ने पुतला बनाया और फूंक दिया। पूतला दहन की जानकारी मिलने से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इवि परिसर पहुंचे तब तक छात्र वहां से जा चुके थे। अजय सम्राट ने कहा कि योजना के तहत भर्ती जवानों को सिर्फ चार साल की हो नौकरी मिलेगी। इसके बाद युवक कहां जाएंगे। नौकरी के चक्कर में अन्य भर्तियों की तैयारी नहीं कर सकेंगे और उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। वहीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

 

प्रयागराज-गोरखपुर हाईवे पर प्रदर्शन : अग्निपथ योजना के विरोध में सहसों के आसपास के तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करने के लिए सहसों बाई पास पर हाईवे के समीप इकट्ठा हुए। परीक्षार्थी नारे लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़े। इस दौरान थानाध्यक्ष थरवई महेश मिश्रा अपने हमराही ओं के साथ प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थियों को रास्ते भर समझाते बुझाते रहे। अंत में प्रदर्शन कर रहे छात्र श्री कृष्ण इंटर कॉलेज देवनहरी के पास आकर लगभग आधे घंटे तक प्रयागराज गोरखपुर राजमार्ग पर बैठकर प्रदर्शन किया।

 

एसपी गंगापार को छात्रों ने सौंपा ज्ञापन : सूचना मिलने पर एसपी गंगा पार, क्षेत्राधिकारी फूलपुर, थानाध्यक्ष सराय इनायत, चौकी प्रभारी सहसों सहित भारी बल में पुलिस दल पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे परीक्षार्थियों को समझाया। पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन एसपी गंगापार को सौंपा। तत्पश्चात प्रदर्शन समाप्त करते हुए कालेज के पीछे तैयारी करने वाले ग्राउंड पर चले गए। वहां पहुंचकर बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी की रणनीति बनाई गई।

 

इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय के छात्रों ने पुतला दहन किया : दूसरी ओर अग्निपथ योजना का विरोध करते छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ भवन पर पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अग्निपथ योजना के अंतर्गत तीनों सेनाओं में 4 वर्ष के लिए अग्निवीरो की भर्ती प्रक्रिया के विरोध में प्रयागराज के नवाबगंज अंतर्गत रामचौरा स्टेशन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन बाधित कर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी आज दोपहर दो बजे की गई है। हालांकि पुलिस भी सक्रिय है। उधर अग्निपथ के विरोध में सलोरी प्रयागराज शहर के बघाड़ा में छात्र विरोध की तैयारी में हैं। यहां पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

 

प्रतापगढ़ में रेलवे पुलिस अलर्ट : केंद्र सरकार द्वारा शुरू की जा रही अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए रेलवे पुलिस को अलर्ट जारी हुआ हैl आरपीएफ मुख्यालय से आए संदेश के बाद स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बरती जा रही हैl आला अधिकारी भी इस पर नजर रखे हुए हैंl आरपीएफ इंस्पेक्टर सी पी मिश्रा और जीआरपी थाना अध्यक्ष ने टीम को अलर्ट रहने को कहा हैl ट्रेनों की चेकिंग भी होगीl कुछ शहरों में रेल ट्रैक पर हुए विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यह सतर्कता बरती जा रही है l