May 14, 2026

तिहरे हत्याकाण्ड का फरार अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस- विज्ञप्ति थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर दिनांक 17.06.2022*

 

*तिहरे हत्याकाण्ड का फरार अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी गोला गोरखपुर के निर्देशन में थाना बड़हलगंज की पुलिस टीम द्वारा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 357/14 धारा 302/34/120बी भादवि0 व 3(2)5 SC/ST Act थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त अरूण कुमार उर्फ विक्कू राय पुत्र हीराराय निवासी तिहामुहम्मदपुर थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर जो अभियोजन से बचने के लिए बैंकाक भाग गया था को गिरफ्तार किया गया ।

*पूछताछ विवरण-* श्री आशीष राय पुत्र श्री अरविन्द राय ग्राम व पो0- तीहामुहम्मदपुर थाना- बड़हलगंज जिला-गोरखपुर नें अवगत कराया कि हमारे चाचा अरुण राय उर्फ बिक्कू राय पुत्र हीरा राय निवासी उपरोक्त वर्ष 2014 मे तिहरे हत्याकांड में जेल गये । वर्ष 2017 मे जेल से छूटने के बाद सूरत चले गये । इसके बाद वर्ष 2004 मे बने पासपोर्ट पर वर्ष 2021 में बैंकाक चले गये । दिनांक 9/6/22 को बैकाक से घर पर आये । तब से मुझे और मेरे पिता जी को जान से मारने की नियत से तलाश रहे है तथा गाली गलौज कर रहे है तथा असलहा लेकर घूम रहे है कभी भी हमारे परिवार के सदस्य अथवा मेरी हत्या कर सकते है । जान माल कि धमकी दे रहे है । उपरोक्त सूचना पर तत्परता मु0अ0सं0 201/22 धारा 323/504/506 भादवि0 पंजीकृत कर अभियुक्त को मय असलहा कारतूस के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -*

अरूण कुमार उर्फ विक्कू राय पुत्र हीराराय निवासी तिहामुहम्मदपुर थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी का स्थान व समय-*

तीहामुहम्मदपुर फोरलेन के पास थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर से दिनांक 17.06.2022 समय करीब 11.35 बजे ।

 

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 357/14 धारा 302/34/120बी भादवि0 व 3(2)5 SC/ST Act थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर

2. मु0अ0सं0 358/14 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बड़हलगंज, गोरखपुर ।

3. मु0अ0सं0 201/22 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर ।

4. मु0अ0सं0 202/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बड़हलगंज, गोरखपुर ।

 

*गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी*

1. उ0नि0 ज्ञानप्रकाश शुक्ला थाना बड़हलगंज जनपद-गोरखपुर

2. उ0नि0 जुगेश कुमार आनन्द थाना बड़हलगंज जनपद-गोरखपुर

3. का 0 निलेश कन्नौजिय थाना बड़हलगंज जनपद-गोरखपुर

4. का 0 मनोज कुमार दुवे थाना बड़हलगंज जनपद-गोरखपुर ।