July 16, 2026

अभियान बचपन बचाओ आंदोलन के क्रम में गोरखपुर शहर एवं हाइवे पर स्थित ढाबा, बस स्टैंड, होटल, ढाबा, बाजार को चेक किया गया-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना AHTजनपद गोरखपुर*

 

 

*गोरखपुर पुलिस*

*अभियान बचपन बचाओ आंदोलन के क्रम में गोरखपुर शहर एवं हाइवे पर स्थित ढाबा, बस स्टैंड, होटल, ढाबा, बाजार को चेक किया गया*

 

आज दिनांक 16.06.2022 को बालश्रम ,बालभिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु शासन द्वारा चलाया जा रहे अभियान बचपन बचाओ आंदोलन व भिक्षावृत्ति के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय व क्षेत्राधिकारी अपराध महोदय गोरखपुर के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक AHT गोरखपुर पुलिस, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के सहयोग से थाना क्षेत्र गोरखनाथ, चिलुआताल, पीपीगंज में चेकिंग अभियान चलाया गया । संयुक्त रूप से बस स्टैंड, होटल, ढाबा, बाजार चेक किया गया तथा बाल भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम बचपन बचाओ आंदोलन अभियान के दौरान दुकानें चेक की गई जहां पर अलग- अलग ऑटो पार्ट्स की दुकानों पर प्रतिबंधित व्यवसाय से इतर 05 किशोर बाल श्रम करते पाए गए इनके सेवायोजक के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया। चेकिंग के दौरान सभी दुकानदारों को बालश्रम न कराने हेतु जागरूक किया गया ।संचालित ढाबा, कारखाना, ऑटो पार्ट्स/एजेन्सी, दुकानों की चेकिंग की गयी तथा मालिकों को हिदायत दी गयी कि किसी भी दशा में बाल श्रम ना कराए ।चेकिंग के दौरान बाल श्रम करते हुए पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।