July 17, 2026

यूपी में आज से मानसून करेगा अपनी एंट्री,इन जिलों में दो दिनों तक बारिश के आसार-

Spread the love

*यूपी में आज से मानसून करेगा अपनी एंट्री,इन जिलों में दो दिनों तक बारिश के आसार*

 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के लोग पिछले कई दिनों से आसमान से बरस रहे अंगारे और लू के थपेड़ों से परेशान हैं।अब इससे गुरुवार से थोड़ी राहत मिलने जा रही है।मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरुवार से यूपी में मानसून अपनी एंट्री करेगा।यूपी के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है।बुधवार रात से ही कई जिलों में मौसम के कड़क मिजाज में बदलाव हुआ है।गोंडा और अयोध्या से सटे जिलों में मौसम सुहावना हो गया।रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है।

 

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 16 जून की सुबह 8 बजे तक जिन जिलों में बारिश की संभावना थी वे जिले बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर है।

 

इसके अलावा 16 जून की सुबह 8 बजे से लेकर 17 जून की सुबह 8 बजे तक जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है वे जिले हैं।नोएडा, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, *लखीमपुर खीरी,* सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं है।