*ब्रेकिंग*
*पैगंबर विवाद : नूपुर शर्मा विवाद में आईएसआईएस ने भारत पर हमले की दी धमकी, कहा- कई शहर बनेंगे निशाना…*
आतंकी संगठन आईएसआईएस ने भी पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान को लेकर एक बुलेटिन जारी कर भारत को धमकी दी है। इस्लामिक स्टेट ने भारत मे हमले की धमकी दी है। दरअसल पैगंबर मोहम्मद को लेकर दी गई टिप्पणी से नाराज आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP) ने अपने मुखपत्र अल अजैम फाउंडेशन के जरिये एक न्यूज बुलेटिन शुरू किया है। इस बुलेटिन में नूपुर शर्मा द्वारा दिए गए बयान को लेकर कई वीडियोज जारी किये गए हैं। इसके अलावा इस बुलेटिन में भारत में हो रहे प्रदर्शन और प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई का विजुअल भी दिखाया गया है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-