*संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत,पत्नी शव के पास बैठी रही,*
*सूचना पर एसीपी कैंट समेत फोरेंसिक टीम पहुंची मौके पर, शव को लिया कब्जे में*
घटना कैंट थाना क्षेत्र के भोजुबीर इलाके की है, जहां आज देर शाम जनरल स्टोर संचालक गोपाल यादव (65 वर्ष) पुत्र भग्गन यादव का शव उन्ही के कमरे में पाया गया, मृतक के बड़े भाई बाबूलाल यादव ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई का दरवाजा अन्दर से बन्द है और उसकी पत्नी भी उसी कमरे में है, सूचना पर पहुंचे अर्दली बाजार चौकी प्रभारी तरूण कश्यप ने दरवाजा तोड़कर अन्दर प्रवेश किया तो नजारा कुछ और ही था.
मृतक का शव नीचे जमीन पर पड़ा था और पत्नी उसी कमरे में सामने कुर्सी पर बैठी थी, चौकी प्रभारी की सूचना पर इंस्पेक्टर कैंट सहित सहायक पुलिस आयुक्त लाखन सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे, तत्पश्चात फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचीं, मृतक की नाक से खून भी निकला था, मृतक की पत्नी कुसुम यादव ने पुछताछ में बताया कि इनकी तबीयत खराब है और वो आराम कर रहे हैं, मृतक 5 भाईयो में दूसरे नम्बर पर था, एमएससी सहित बीएड की शिक्षा ग्रहण करने के बाद कहीं नौकरी न लगने के कारण मृतक भूतल पर अपनी दुकान चलाता था, प्रथम दृष्टया मृतक की पत्नी भी कुछ विछिप्त प्रतीत हो रही थीं, मृतक को कोई सन्तान नहीं थी, बड़े भाई बाबूलाल यादव ने बताया कि अक्सर पति पत्नी में विवाद होता रहता था.
कैंट पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवही में जुटी, मृतक के सम्बंध में फिल्हाल अभी तक किसी प्रकार की तहरीर कैंट पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-