*विश्वकर्मा महासभा ने रामनगर की रामलीला में जामवंत की भूमिका निभाने वाले रमेश पांडे के निधन पर जताया शोक*
**********************
वाराणसी 15 जून। रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में विगत कई वर्षों से जामवंत की भूमिका निभाने वाले रमेश पांडे के निधन पर ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि श्री रमेश पांडे कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता एवं सक्रिय समाज सेवी होने के साथ ही हंसमुख व मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह सर्वत्र जामवंत गुरु के नाम से विख्यात थे। उन्होंने कहा कि जामवंत गुरु के निधन से रामनगर ने बहुआयामी गुणों के धनी व्यवहारिक व्यक्तित्व से भरपूर एक महामानव को खो दिया जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ