April 19, 2026

समाजवादी पार्टी आगरा कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह ध्वजारोहण कर मनाया गया

Spread the love

आगरा-स्वतन्त्रता दिवस सरकारी दफ्तर हो,स्कूल,कॉलेज या प्राईवेट आफिस देश भर में सभी जगह इस आज़ादी के राष्ट्रीय पर्व को धूम धाम से मनाया जाता है ,ऐसा ही देशभक्ति का माहौल समाजवादी पार्टी कार्यालय पर देखने को मिला जब जिले और महानगर की पूरी कार्यकारिणी एक साथ स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर एक जुट दिखाई दी।

आज स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव व महानगर और जिले की पूरी कार्यकारिणी द्वारा ध्वजारोहण कर व राष्ट्र गान गाकर संयुक्त रूप से मनाया गया।