*प्रेस विज्ञप्ति*
*वाराणसी विकास प्राधिकरण में आम-जनमानस के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिये दिनांक 16.06.2022 को आयोजित होगा “प्राधिकरण दिवस”*
संवेदनशील एवं जवाबदेही प्रशासन सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। विकास प्राधिकरण में जनसामान्य की कठिनाइयों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु शासन द्वारा प्रदत्त आदेश के क्रम में प्रत्येक माह के तृतीय बृहस्पतिवार को “प्राधिकरण दिवस” के आयोजन किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए है।
*प्रदत्त आदेश के क्रम में कल दिनांक 16-06-2022 को प्रातः 10:00 बजे से प्राधिकरण सभागार, प्राधिकरण कार्यालय में “प्राधिकरण दिवस” का आयोजन किया गया है।*
*प्राधिकरण दिवस का उद्देश्य*
I. जनसामान्य एवं अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, जिससे नागरिकों को प्रशासन में अपनी सहभागिता महसूस हो।
II. जनता की समस्याओं को सुन समझकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ