प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद बवाल करने वाले भूमिगत हो गए हैं, फरार अभियुक्तों की पुलिस को तलाश-
प्रयागराज: प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद 10 जून को अटाला इलाके में जमकर बवाल हुआ था। पुलिस पर पथराव के साथ कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पुलिसकर्मियों , मीडियाकर्मियों समेत कई लोग जख्मी भी हुए थे। इस बवाल में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चल रही है। हालांकि उपद्रव करने वाले कई आरोपित अभी भी फरार चल रहे हैं। वे गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गए हैं।
पुलिस व एसओजी ने कई संदिग्ध को पकड़ा, कई घरों बंद है ताला : बवाल के फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की टीम अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है। मंगलवार की रात में भी दबिश देकर पुलिस पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को पकड़कर पूछताछ की। साथ ही घटना में उनकी संलिप्तता की जांच चल रही है। उधर, गिरफ्तारी के भय से कई आरोपित फरार हैं। उनके घरों पर ताला लटक रहा है और परिवार के सदस्य भी करीबियों के यहां पनाह लिए हुए हैं।
दो थानों में पांच हजार अज्ञात पर केस दर्ज है : करेली और खुल्दाबाद पुलिस ने बवाल के मामले में नामजद के अलावा पांच हजार से अधिक अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया है। इसमें कई पर साजिश रचने का भी आरोप है।
बवाल का मास्टरमाइंड जावेद पंप व पेश इमाम गिरफ्तार हो चुके हैं : अब तक घटना के मास्टरमाइंड जावेद पंप, बड़ी मस्जिद के पेश इमाम सहित 92 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मगर करेली का पार्षद फजल खां, एआइएमआइएम का जिलाध्यक्ष शाह आलम, किसान-मजदूर संगठन से जुड़े आशीष मित्तल समेत कई नामजद आराेपित फरार हैं। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों को तस्दीक करते हुए धरपकड़ चल रही है।




More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-