July 16, 2026

थाना मड़िहान पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*—प्रेस नोट—*

*जनपद मीरजापुर ।*

दिनांकः14.06.2022

*थाना मड़िहान पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार—*

जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । दिनांक 22.09.2021 को थाना मड़िहान क्षेत्रान्तर्गत करौंदा ग्राम निवासी विनोद कुमार पाण्डेय पुत्र स्व0 सालिक राम पाण्डेय द्वारा जेपी पटेल आदि 21 नफर व 200-250 अज्ञात लोगो के विरूद्ध पुत्र ऋषभ पाण्डेय उम्र करीब-24 वर्ष को एक राय होकर लाठी, डण्डा, ईंट, पत्थर इत्यादि से पीटकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमें पूर्व में कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । थाना मड़िहान पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 14.06.2022 को वांछित/प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1-दिनदयाल उर्फ दिलवा पुत्र मंगल निवासी ददरा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर, 2- बालअपचारी को राजगढ़ तिराहा के पास से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —*

1-दिनदयाल उर्फ दिलवा पुत्र मंगल निवासी ददरा थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर ।

2- बालअपचारी

*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय—*

राजगढ़ तिराहा के पास से, दिनांक 14.06.2022 को समय 08.10 बजे ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—

1-उ0नि0 अवधेश सिंह चौ0प्र0 राजगढ़ थाना मड़िहान मीरजापुर ।

2-हे0का0 धनन्जय राय चौकी राजगढ़ थाना मड़िहान मीरजापुर ।

3-हे0का0 अविनाश सिंह चौकी राजगढ़ थाना मड़िहान मीरजापुर ।