November 7, 2026

प्रयागराज हिंसा के मास्‍टरमाइंड जावेद पंप ने 835 रुपये की जमीन खरीद कर बनाई थी करोड़ों की बिल्डिंग-

Spread the love

प्रयागराज हिंसा के मास्‍टरमाइंड जावेद पंप ने 835 रुपये की जमीन खरीद कर बनाई थी करोड़ों की बिल्डिंग-

 

प्रयागराज: प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद मोहम्‍मद उर्फ जावेद पंप ने 835 रुपये की जमीन खरीदा और उस पर करोड़ों रुपये की बिल्डिंग तैयार कर ली थी। बिना नक्शा पास कराए जावेद पंप ने दो मंजिला बिल्डिंग बनवाया था। अवैध बिल्डिंग को प्रयागराज विकास प्राधिकरण के तीन बुलडोजर से रविवार को ढहा दिया गया। जुमा की नमाज के बाद शुक्रवार को शहर के अटाला में जमकर बवाल हुआ था। पथराव व तोड़फोड़ किया गया था।

 

जावेद का फर्जीवाड़ा : जावेद पंप ने चार दशक पहले करेली के जेके आशियाना में पांच रुपये के वर्ग मीटर में 167 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। पीडीए के जोनल अधिकारी के अनुसार इस जमीन की खरीदारी पांच रुपये के स्टैंप पेपर पर लिखा-पढ़ी की कार्रवाई पूरी की गई थी। हालांकि जल्द ही इस जमीन की पैमाइश तहसील से कराई जाएगी।

 

पीडीए भवनों का नक्‍शा खंगाल रहा : जेके आशियाना के रहने वाले फारुख और मोहर्रम ने बताया कि उस दौरान पीडीए की ओर से निर्माण को रोकने के लिए अधिकारी आते थे। इसके बावजूद मकान को जावेद ने तैयार कर लिया। कई लोग ने इसी तरह से खरीदी है यहां पर जमीन जेके आशियाना में ज्यादातर लोगों ने आपसी सहमति से ही जमीन खरीदी है। पांच रुपये से लेकर 50 वर्ग मीटर में जमीन को यहां पर शुरू में बेचा गया है। पीडीए अब यहां पर बने भवनों का नक्शा खंगालने में जुट गया है।