June 24, 2026

इजराइली प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री जी से भेंट-

Spread the love

*इजराइली प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री जी से भेंट*

 

● मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज उनके 5 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन के नेतृत्व में इजराइल के एक सरकारी प्रतिनिधमंडल ने भेंट की। भेंट-वार्ता के दौरान इजराइल के राजदूत ने हालिया विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री जी की अभूतपूर्व विजय पर उन्हें बधाई दी, जिस पर मुख्यमंत्री जी ने आभार ज्ञापित किया।

 

● वार्ता के दौरान राजदूत नाओर गिलोन ने कहा कि इजराइल और भारत के बीच मजबूत सामरिक संबंध हैं। उत्तर प्रदेश के साथ हम कई क्षेत्रों में अच्छे सहयोगी की भूमिका में हैं। निकट भविष्य में इजरायल रक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण, कृषि आधुनिकीकरण, किसानों को पानी के बेहतर उपयोग, बुंदेलखंड में पेयजल उपलब्धता और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का सहयोग करने जा रहा है।

 

● मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इजराइल के माननीय राजदूत के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आई टीम का हार्दिक स्वागत है। भारत और इजराइल के द्विपक्षीय संबंध सतत प्रगाढ़ हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच 30 वर्ष से मजबूत राजनयिक संबंध रहे हैं।