प्रयागराज व प्रतापगढ़ जिले में सड़क हादसों में दो युवकों की गई जान, एक महिला की संदिग्ध मौत-
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज और प्रतापगढ़ जिलों में सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक महिला की संदिग्ध मौत भी हुई है। प्रयागराज के करछना में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई। प्रतापगढ़ के जेठवारा में बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई। प्रतापगढ़ के लालगंज में महिला की संदिग्ध मौत की भी पुलिस जांच कर रही है।
जिम से आ रहे युवक की ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मौत : प्रयागराज में करछना क्षेत्र के रामपुर में जिम से वापस लौट रहे युवक की सोमवार की सुबह हादसे में मौत हो गई। करछना के हिंदूपुर गांव निवासी 20 वर्षीय राहुल सोनी पुत्र राधेश्याम साधूकुटी स्थित कंप्यूटर सेंटर पर काम करता था। सोमवार की सुबह वह जिम करने के बाद रामपुर से वापस अपने घर लौट बाइक से लौट रहा था। रामपुर स्टेशन के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मारी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया । टैक्टर को पुलिस ने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश कर रही है।
बस की टक्कर से दूध की डेरी जा रहे युवक मौत : प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र के मोहनगंज जेठवारा मार्ग पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित बस ने पूरनपुर डेरी पर दूध देने जा रहे अंकित सरोज 20 पुत्र श्रीराम सरोज निवासी पूरनपुर खास को टक्कर मारी। इस दौरान युवक बस के पहिए में फंस गया और कुछ दूर तक घसीटते हुए चला गया। इससे अंकित की मौत हो गई। चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। स्वजनों के साथ ग्रामीणों ने अंकित के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
संदिग्ध परिस्थित्यों में विवाहिता की मौत : प्रतापगढ़ जिले में लालगंज कोतवाली के कोठारमंगोलपुर में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय रीतू पत्नी बोथे की मौत हो गई। सुबह बिना पुलिस को सूचना दिए ही स्वजन अंत्येष्टि के लिए मानिकपुर चले गए। मां ने आरोप लगाया है कि बेटी की मौत जहर की वजह से हुई है। बताया कि उसने सात वर्ष पूर्व बिना परिवार की सहमति के रिश्तेदार से शादी कर ली थी। उसे दो बच्चे हैं। हालांकि अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-