November 4, 2026

आशनाई मे बाधक बनने पर दोस्त ने की थी युवक की हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार-

Spread the love

*आशनाई मे बाधक बनने पर दोस्त ने की थी युवक की हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार*

 

प्रयागराज, । बहन से नजदीकियों का विरोध करने पर युवक की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। सर्विलांस से ट्रेस करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्‍या की साजिश रची गई थी। निमंत्रण में चलने का झांसा देकर युवक को बुलाया था। इसके बाद गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने इस घटना में प्रयोग में लाई गई बाइक भी बरामद कर ली है।

 

नवाबगंज थाना क्षेत्र के खामसामा का पुरवा बरियावां निवासी राहुल यादव (22) पुत्र भोलानाथ यादव 30 मई को घर पर यह बताकर निकला था। वह झलियन का पुरवा गांव में निमंत्रण में शामिल होने जा रहा है। इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। स्वजनों के खोजबीन करने पर उसका पता नहीं चला। दो जून को राहुल की बहन ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराई थी। अगले दिन यानी तीन जून को नवाबगंज थाना क्षेत्र के लेहदरी पुल के पास एक मानव कंकाल मिला था। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे राहुल के स्वजनों ने मोबाइल व कपड़े से कंकाल राहुल का होने की आशंका के साथ उसकी हत्या का आरोप लगाया था।

 

पुलिस ने सर्विलांस से ट्रेस किया तो पता चला कि राहुल की आखिरी बार बात मोबाइल पर राम सिंह यादव पुत्र शिवसागर यादव निवासी गोगहर थाना महेशगंज से हुई थी। पुलिस ने राम सिंह को हिरासत में लेकर कर्रा किया तो उसने घटना को कबूल कर लिया।