*प्रेस नोट दिनांक 11-06-2022*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी मेडिकल कालेज थाना गुलरिहा को किया गया निलम्बित*
थाना गुलरिहा क्षेत्र के बीआरडी मेडिकल कालेज के सामने आटो रिक्सा व अन्य वाहन खड़ा कर एवं सड़क के किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया है, शासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने का अभियान भी चलाया जा रहा है, उच्चाधिकारीयों द्वारा भी अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिये जा चुके है जिसके बावजूद भी चौकी प्रभारी मेडिकल कालेज प्रवीण कुमार सिंह द्वारा सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाने मे रुचि नही ली गयी तथा उच्चाधिकारियो के आदेशो के उल्लंघन, कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अकर्मण्यता और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चौकी प्रभारी मेडिकल कालेज प्रवीण कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया । जिनके विरूद्ध विभागीय जांच आसन्न है।

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-