बडा़गॉव वाराणसी 7 मार्च – – स्थानीय थाना क्षेत्र के बाबतपुर बसनी मुख्य मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप दोपहर 12 बजे पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के लोगों की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
बडागाँव थानाक्षेत्र के अहरक गांव निवासी अर्जुन सिंह नामक 22 वर्षीय युवक बसनी बाजार से अपने घर वापस जा रहा था और सड़क क्रास करने के दौरान पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया। चालक और ट्रक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-