September 10, 2026

NHRCCB कि प्रयागराज टीम के द्वारा सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों को भयंकर गर्मी मे पिलाया गया ठंडा शरबत-

Spread the love

*NHRCCB कि प्रयागराज टीम के द्वारा सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों को भयंकर गर्मी मे पिलाया गया ठंडा शरबत

प्रयागराज थाना अतरसुइया क्षेत्र अंतर्गत अतरसुइया के लेबर चौराहे पर आज दिनांक 9 जून को NHRCCB की प्रयागराज टीम डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट श्री खालिद समदानी जी के नेतृत्व में ठंडा पानी पिलाओ अभियान चलाया गया जिसमें रूह अफजा का ठंडा शरबत आने जाने वाले राहगीरों को रोक रोक कर पिलाया गया

प्रयागराज टीम द्वारा ज़िला अध्यक्ष खालिद समदानी वा संभाग अध्यक्ष साहिबा खान की मौजूदगी के साथ स्टेट के वाइस प्रेसिडेन्ट फैज़ान रज़ा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे ! साथ ही साथ ज़िला मीडिया ऑफिसर पूनम चौरसिया जी (महिला विंग ) कि भुमिका काफी सराहनीय रही !

डा0 शमशाद अहमद डिस्ट्रिक्ट मीडिया ऑफिसर, समाज सेवक श्याम जी साहू मुख्य भुमिका मे रहे उनसे अच्छा सहयोग मिला ! इतनी शिद्दत की धूप वा गर्मी मे राहगीरों, मज़दूरों वा समाज के गरीब तबकों मे एक गिलास शर्बत पल भर को ताज़गी ज़रूर देगा ! ये टीम ने प्रण लिया की इस तरह का अच्छा कार्य संस्था बराबर करती रहेगी !

धन्यवाद