*बीजेपी पार्षद और उनके पति पर लाठी-डंडों से हमला
प्रयागराज :
फाफामऊ में भारतीय जनता पार्टी की पार्षद रिंकी यादव और उनके पति पूर्व महानगर उपाध्यक्ष भाजपा पति रामकुमार यादव की दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडों से पिटाई कर दी जिससे दोनो घायल हो गए।
बीचबचाव के लिए आए उनके भतीजे सचिन यादव को भी चोट लग गयी। पार्षद पति की तहरीर पर फाफामऊ पुलिस ने 10 नामजद और कुछ अज्ञात के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार फाफामऊ वार्ड से बीजेपी पार्षद रिंकी यादव और उनके पति बीती रात को एक विवाह क्रायक्रम से घर लौटे थे। तभी हमलावरों ने पुरानी रंजिश को लेकर उनसे मारपीट की। यह घटना सी सी टी वी के कैमरे में कैद हो गयी है।पार्षद पति पर हमला करते हुए दर्जन भर हमलावर दिख रहे है।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-