*जनपद देवरिया के समस्त थाना द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया*
पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन में के समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत कल जुमे की नमाज के दृष्टिगत दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने हेतु पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर शासन द्वारा जारी आदेश से अवगत कराया गया एवं आपसी भाइचारे के साथ रहने हेतु अपील की गयी । साथ ही आम-जन को आश्वस्त कराया गया की जनपद देवरिया पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-