*प्रेस विज्ञप्ति थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर दिनांक 09.06.2022*
*दिनांक 03.06.2022 को पिस्टल से गोली मार कर हत्या मे शामिल वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक 03.06.2022 को फायरिंग कर धनन्जय की हत्या व राजेश को घायल कर दिया गया था । जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 208/22 धारा 302,323 भादवि बनाम 1. अजय साहनी उर्फ सन्तराज पुत्र घुरहू 2. राजेश साहनी पुत्र छोटेलाल 3. सजन साहनी पुत्र परिखन निवासीगण बनगाई थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 4. रवि पुत्र रामगति भूज निवासी झुंगिया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के पंजीकृत हुआ था जिसकी गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा कड़े निर्देश दिये गये थे जिसके अनुपालन मे टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही थी ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के आदेश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में ,क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा को घटना मे शामिल अभियुक्त अजय साहनी उर्फ सन्तराज पुत्र घुरहू निवासी बनगाई थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
*गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम व पताः-*
अजय साहनी उर्फ सन्तराज पुत्र घुरहू निवासी बनगाई थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 208/22 धारा 302,323,504,506,34 भादवि0 थाना गुलरिहा गोरखपुर
*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक-*
स्थान- बीआरडी मेडिकल गोरखपुर, दिनांक 09.06.2022, समय 11.30 बजे
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम पद-*
1. प्र0नि0 उमेश कुमार बाजपेयी प्रभारी निरीक्षक थाना गुलरिहा गोरखपुर
2. उ0नि0 रामबहादुर थाना गुलरिहा गोरखपुर
3. का0 विश्वजीत थाना गुलरिहा गोरखपुर
4. का0 राहुल प्रसाद थाना गुलरिहा गोरखपुर
5. का0 प्रदीप कुमार यादव थाना गुलरिहा
6. का0 प्रमोद कुमार यादव थाना गुलरिहा गोरखपुर

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-