April 28, 2026

ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुमशुदा बालक को थाना राजघाट पुलिस द्वारा किया गया बरामद-

Spread the love

*प्रेसनोट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर दिनांक 09-06-2022*

 

*”ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुमशुदा बालक को थाना राजघाट पुलिस द्वारा किया गया बरामद*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा गुमशुदा बालकों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक राजघाट के निर्देशन में चौकी प्रभारी रहमत नगर सुशील कुमार चौरसिया द्वारा दिनांक 09/06/2022 को *थाना राजघाट से गुमशुदा 12 वर्षीय बालक जो अपने घर से घूमने निकला था और गायब हो गया था* जिसके संबंध में मु0अ0सं0 150/22 धारा 363 भादवी पंजीकृत हुआ था। *चौकी प्रभारी सुशील कुमार चौरसिया द्वारा गुमशुदा बालक की तलाश कर बरामदगी करते हुए परिजनों को सुपुर्द करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।*