November 7, 2026

वाराणसी स्मार्ट सिटी अंतर्गत लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे लैंडस्कैपिंग एवं अर्बन प्लेसमेकिंग परियोजना के कार्य के दौरान अराजकता फैला रहे तत्वों के खिलाफ एफ0आई0आर0-

Spread the love

*वाराणसी स्मार्ट सिटी अंतर्गत लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे लैंडस्कैपिंग एवं अर्बन प्लेसमेकिंग परियोजना के कार्य के दौरान अराजकता फैला रहे तत्वों के खिलाफ एफ0आई0आर0*

 

आज दिनांक 09 जून 2022 को वाराणसी स्मार्ट सिटी अंतर्गत लहरतारा चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे लैंडस्कैपिंग एवं अर्बन प्लेसमेकिंग परियोजना के कार्य के दौरान अराजकता फैला रहे विभिन्न तत्वों के खिलाफ एफ0आई0आर0 की कार्यवाही की गई।

इन अराजक तत्वों द्वारा परियोजना के कार्य में विभिन्न माध्यमों से बाधा डाली जा रही थी एवं नवनिर्मित रेलिंग वेंडिंग जोन आदि को बार-बार क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा था, जिससे परियोजना का कार्य विलंब हो रहा था एवं सरकारी धन की भी हानि हो रही थी।

इन समस्याओं का संज्ञान लेने के उपरांत ऐसे तत्वों को विभिन्न बार वार्ता कर समन्वय स्थापित करने का प्रयास वाराणसी स्मार्ट सिटी द्वारा किया गया और साथ ही उनकी बातें भी सुनी थी परंतु इन अराजक तत्वों द्वारा निरंतर रूप से कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया जाता रहा , परियोजना के निर्माण कार्य में लगे कार्मिकों से अभद्रता एवं हिंसक गतिविधियां की गई और और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से भी दुर्व्यवहार किया गया जिसके उपरांत इन अराजक तत्वों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में नामजद एफ0आई0आर0 सहित मुकदमा किया गया जिसके बाद पुलिस के प्रतिनिधियों द्वारा भी आवश्यक कार्यवाही हेतु संज्ञान लिया गया।

भविष्य में भी अगर परियोजना के कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाई जाने की स्थिति उत्पन्न हुई तो ऐसे तत्वों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा ।

 

 

शाकम्भरी नंदन सोंथालिया

जनसम्पर्क अधिकारी,

वाराणसी स्मार्ट सिटी