यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतकबीरनगर में भाजपा सांसद व विधायक के बीच हुए जूता कांड पर सख्त लहजे में कहा कि ऐसी घटना बेहद शर्मनाक है। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘अमर उजाला’ की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम संवाद में बोल रहे थे। योगी ने आगामी लोकसभा चुनाव पर कहा कि ये चुनाव राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रद्रोह, राष्ट्रभक्ति बनाम आतंकवाद और पारदर्शी सरकार व भ्रष्ट सरकार के मुद्दे पर होगा। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। देश को एक मजबूत सरकार दी है और आतंकवाद पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। हमें पूरा विश्वास है कि जनता एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा करेगी

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक