*प्रेस विज्ञप्ति थाना गुलरिहा गोरखपुर दिनांक 07.06.2022*
*दिनांक 03.06.2022 को गुलरिहा थानाक्षेत्र मे 9 mm प्रतिबन्धित बोर पिस्टल से गोली मार कर हत्या करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद*
दिनांक 03.06.2022 को फायरिंग कर धनन्जय की हत्या व राजेश को घायल कर दिया गया था । जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 208/22 धारा 302,323 भादवि बनाम 1. अजय साहनी उर्फ सन्तराज पुत्र घुरहू 2. राजेश साहनी पुत्र छोटेलाल 3. सजन साहनी पुत्र परिखन निवासीगण बनगाई थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 4. रवि पुत्र रामगति भूज निवासी झुंगिया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के पंजीकृत हुआ था जिसकी गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा कड़े निर्देश दिये गये थे जिसके अनुपालन मे टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही थी ।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर* के आदेश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक उत्तरी जनपद गोरखपुर के पर्यवेक्षण में ,क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा को घटना मे शामिल अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था । आज दिनांक 07.06.2022 को घटना मे शामिल अभियुक्तगण 1. राजेश साहनी पुत्र छोटेलाल 2. सजन साहनी पुत्र परिखन निवासीगण बनगाई थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर 3. रवि पुत्र रामगति भुजा निवासी झुंगिया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर पुछताछ पर बताये कि साहब रामसजन के कहने पर हमने अजय, रामसजन, रवि के साथ मिलकर पुरानी रंजीश को लेकर राजेश साहनी पुत्र स्व0 सोहित साहनी से दि0 03.06.2022 को समय करीब सांय 08.30 बजे का रहा होगा उसकी बात की पूछ ताछ की तुम लोग क्यो गाली गुप्ता देते हो इसी पर अजय साहनी व रामसजन ललकारने लगे कि आज साला मिल गया है इसको जाने मत दो आज इसको जान से मारकर खत्म कर दिया जायेगा ,हम लोग मिलकर राजेश साहनी को मारने पीटने लगे की शोर सुनकर उनका भतीजा धनन्जय पुत्र रामनरेश भी आ गया,और हम लोगो से भिड़ गया और अजय साहनी को उठाकर पटक दिया तब तक हम लोग अपने को घिरा देखकर रामसजन को ललकारे की असलहा काहे लिये हो इन सालो को गोली मार दो,जिससे रामसजन ने पिस्टल निकाल कर धनन्जय के सीने पर गोली मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो जमीन पर गिर गया तब तक वहां पर अफरातफरी मच गया और लोग भागने लगे और हम लोग भी वहां से जान बचा कर भाग गये तथा अजय साहनी को गांव के लोगों ने पकड लिया और मारे पीटे जिससे अजय साहनी को भी चोटे लगी है बाद मे पता चला कि दवा इलाज के लिये मेडिकल कालेज ले जाते समय धनन्जय की मृत्यु हो गयी है । गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा आज दिनांक 07.06.2022 को घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल 9 mm प्रतिबन्धित बोर पिस्टल को बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया ।
*गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का नाम व पताः-*
1. राजेश साहनी पुत्र छोटेलाल बनगाई थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
2. सजन उर्फ रामसजन साहनी पुत्र परिखन निवासी बनगाई थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
3. रवि पुत्र रामगति भुजा निवासी झुंगिया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर
*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांकः-*
रेहरवा सरैया नहर पुलिया दिनांक 07.06.2022 समय 11.55 बजे
*अभियुक्तों को जिस मुकदमा में गिरफ्तार किया गया का विवरणः-*
1. मु0अ0सं0 208/22 धारा 302,323,504,506,34 भादवि0 थाना गुलरिहा गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 212/22 धारा 3/25/27 थाना गुलरिहा गोरखपुर
*बरामदगी का विवरण*
एक अदद 9 mm प्रतिबन्धित बोर पिस्टल मय दो अदद जिन्दा कारतुस 7.65 mm
*सजन साहनी पुत्र परिखन निवासी बनगाई थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर का पूर्व का अपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 113/2018 धारा 504,507 भादवि थाना गुलरिहा गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 197/2019 धारा 60/63 आब0 अधि0 व 272 भादवि थाना गुलरिहा गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 349 /2019 धारा 60/63 आब0 अधि0 व 272 भादवि थाना गुलरिहा गोरखपुर
4. मु0अ0सं0 200/2018 धारा 60 आब0 अधि0 थाना गुलरिहा गोरखपुर
5. मु0अ0सं0 314/2019 धारा 147,148,307,323 भादवि थाना चिलुआताल गोरखपुर
6. मु0अ0सं0 208/22 धारा 302,323 भादवि0 थाना गुलरिहा गोरखपुर
7. मु0अ0सं0 212/22 धारा धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना गुलरिहा गोरखपुर
*रवि उर्फ राहुल पुत्र रामगति भुज उर्फ गुप्ता निवासी झुंगिया थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर*
1. मु0अ0सं0 0179/2015 धारा307,504,506 भादवि व 31(A) सीएल एक्ट थाना चिलुआताल गोरखपुर
2. मु0अ0सं0 0198/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चिलुआताल गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 0079/2015 धारा 147,149,323,504,506 भादवि व 31(A) सीएल एक्ट थाना पिपराईच गोरखपुर
4. मु0अ0सं0 0198/2017 धारा 323, 325, 504 भादवि थाना बेलघाट गोरखपुर
5. मु0अ0सं0 208/22 धारा 302,323 भादवि0 थाना गुलरिहा गोरखपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम पद*
1. प्र0नि0 उमेश कुमार बाजपेयी प्रभारी निरीक्षक थाना गुलरिहा गोरखपुर
2. व0उ0नि0 अमित राय थाना गुलरिहा गोरखपुर
3. उ0नि0 सुदेश कुमार शर्मा चौकी प्रभारी सरहरी थाना गुलरिहा गोरखपुर
4. हे0का0 अनिल कुमार थाना गुलरिहा गोरखपुर
5. हे0का0 हरिन्द्र सिंह थाना गुलरिहा गोरखपुर
6. का0 राजू यादव थाना गुलरिहा गोरखपुर
7. का0 दयाशंकर यादव थाना गुलरिहा गोरखपुर

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-