दोस्तों ने मर्दानगी को किया चैलेंज तो युवक ने ले ली Viagra की ओवरडोज और फिर…
यूपी के प्रयागराज में शादी के कुछ दिनों बाद ही दोस्तों की सलाह पर एक युवक ने वियाग्रा की ओवरडोज ले ली, जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई. युवक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और उसका ऑपरेशन किया गया.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल एक शख्स ने ज्यादा आनंद पाने के लिए अपनी ज़िंदगी को ही खतरे में डाल दिया. 28 साल के युवक ने शादी के कुछ दिनों बाद ही वियाग्रा की ओवरडोज (Viagra overdose) ले ली, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. दरअसल यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब तीन महीने पहले हुई शादी के बाद युवक के दोस्तों ने उसकी मर्दानगी को ललकारा और सेक्स पावर बढ़ाने के लिए दवा (वियाग्रा) लेने की सलाह दे दी.दोस्तों की सलाह पर युवक ने 25-30 मिलीग्राम वियाग्रा खाना शुरू कर दिया, लेकिन उसे ऐसा लग रहा था की उसे संतुष्टि नहीं मिल रही है. इसपर दोस्तों ने डोज़ बढ़ाने की सलाह दे दी और पीड़ित युवक ने इसके बाद 200 मिलीग्राम वियाग्रा खा लिया. इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई.
लड़के के प्राइवेट पार्ट में ऐसा तनाव हुआ जो 20 दिन बाद भी खत्म नहीं हुआ. युवक से परेशान उसकी दुल्हन अपने मायके चली गई. किसी तरह मायके वालों ने मना कर लड़की को वापस ससुराल भेजा लेकिन बात नहीं बनी. युवक को अस्पताल में भर्ती कराकर महिला वहां से चली गई.
डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद लड़के की स्थिति सामान्य तो कर दी लेकिन साथ ही यह भी साफ कर दिया कि एक समस्या अब आजीवन उसके साथ बनी रहेगी. उसे बताया गया कि वो संतान तो पैदा कर सकता है लेकिन उसके प्राइवेट पार्ट का तनाव अब खत्म नहीं होगा. लिहाजा उसे पब्लिक प्लेस पर जाने के लिए लंगोट या फिर किसी टाइट कपड़े को पहने की सलाह दी जाने लगी.
हालांकि संगम नगरी प्रयागराज के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और दुर्लभ पेनाइल प्रोस्थेसिस ऑपरेशन कर उसकी सभी समस्याओं को दूर कर दिया.
मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों के मुताबिक जल्द ही युवक फिर सामान्य ढंग से जीवन जीने लगेगा और उसे पत्नी से संबंध बनाने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी.
अस्पताल के यूरोलाजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिलीप चौरसिया टीम की कामयाबी से गदगद हैं. उन्होंने बताया कि युवक ने दो महीने पहले संपर्क किया था. उसकी शादी थोड़े दिनों पहले ही हुई थी.
उन्होंने कहा, मरीज वियाग्रा का सेवन पहले से करता था और शादी के बाद डोज बढ़ा दी जिसका दुष्परिणाम यह हुआ कि संबंध बनाने की उसकी क्षमता खत्म हो गई और स्खलन बंद हो गया. डॉक्टरों ने लोगों को वियाग्रा का सेवन डॉक्टर से मिलने के बाद ही करने की सलाह दी है. डॉक्टर दिलीप चौरसिया ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान युवक के प्राइवेट पार्ट में पेनाइल प्रोस्थेसिस प्रत्यारोपित किया गया जिसे दिल्ली से मंगाया गया था, इसकी कीमत 35 हजार रुपये है. उन्होंने कहा, मरीज की हालत अब ठीक है और अगले एक सप्ताह बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है.

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza