July 17, 2026

एक शातिर युवक ने बाइक खरीदने से पहले उसे ट्रायल के लिए लिया और गाड़ी चलाकर भाग निकला-

Spread the love

प्रयागराज : एक शातिर युवक ने बाइक खरीदने से पहले उसे ट्रायल के लिए लिया और गाड़ी चलाकर भाग निकला। बेगम सरांय धूमनगंज निवासी इनतेशार अहमद ने कोतवाली में मोबाइल नंबर के आधार पर ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि उसने अपनी बाइक बेचने के लिए ओएलएक्स पर जानकारी शेयर की थी। तीन जून को एक युवक ने उसके मोबाइल पर कॉल करके कहा कि वह बाइक खरीदना चाहता है। उसे सिटी होटल के पास बुलाया। थोड़ी देर में कार से एक युवक पहुंचा। उसने कहा कि वह बाइक खरीदने से पहले ट्रायल करेगा। बाइक की चाबी लेकर वह निकल गया। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। वहीं कार चालक को पकड़ा तो उसने बताया कि वह किराये पर कार लेकर सिटी होटल पहुंचा था। फर्जीवाड़ा करने वाले की पुलिस तलाश कर रही है।