May 31, 2026

मानव संसाधन आपूर्ति के तहत 45 भर्तियों में फर्जीवाड़े के मामले जांच टीम पहुंची डीपीएम ऑफिस-

Spread the love

अंबेडकरनगर ।

खबर का असर।।

 

मानव संसाधन आपूर्ति के तहत 45 भर्तियों में फर्जीवाड़े के मामले जांच टीम पहुंची डीपीएम ऑफिस,

 

 

जलालपुर, भीटी, सहित कई सीएचसी में विगत दो माह पूर्व मानकों की अनदेखी कर की गई थी नियुक्ति

 

 

भीटी तहसील क्षेत्र के एक शिकायतकर्ता ने शासन से की थी पूरे मामले की लिखित शिकायत,

 

जांच टीम के आवभगत में लगे सीएमओ, और डीपीएम जांच टीम को मैनेज करने का चल रहा प्रयास,सूत्र

 

कई घंटे से डीपिएम आफिस में मौजूद हैं जांच टीम, डीपीएम और सीएम ओ भी मौजूद।

 

शिक्षिका हत्याकांड: बेहद क्रूरता से की गई थी गर्भवती की हत्या, धारदार हथियार से किए गए थे ताबड़तोड़ 16 वार*

 

अयोध्या

अयोध्या कोतवाली अन्तर्गत एक जून को हुई गर्भवती शिक्षिका की हत्या पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बनी हुई है। वारदात के पांच दिन बाद भी पुलिस को कोई कामयाबी नहीं हासिल हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा यह हुआ है कि हत्यारों ने बड़ी बेरहमी से वारदात अंजाम दी। क्रूरता की हदें पार करते हुए गले और आसपास 16 से अधिक वार किए। पुलिस के मुताबिक पूरी वारदात 22 मिनट में अंजाम दे हत्यारे फरार हो गए।

शिक्षिका सुप्रिया वर्मा हत्याकांड में पुलिस के हाथ अभी कुछ नहीं लगा है जिसके सहारे वह एक कदम भी आगे बढ़ सके। यही वजह है कि अभी तक पुलिस हवा में ही हाथ पांव मार रही है। कोतवाल देवेंद्र पांडेय के मुताबिक हत्या नफरती अंदाज में की गई है। सीसीटीवी से जो फुटेज मिले हैं उसमें भी घटनाक्रम के दौरान निमार्णाधीन मकान में कोई आता-जाता नहीं दिखाई दे रहा है।

इसी के चलते क्लू तलाश करने में पुलिस की टीमें जुटी हैं। उन्होंने पुष्टि की कि शरीर पर 15 से 16 वार पाए गए हैं। गर्दन के पीछे और आगे दोनों तरफ ही नहीं, बल्कि गर्भवती सुप्रिया के पेट पर भी वार किए गए। बताते हैं कि शिक्षिका सुप्रिया की मां को लेकर उसका पति 10 बजकर 52 मिनट पर एटीएम कार्ड लेने बैंक गया था। वह 11 बजकर 14 मिनट पर वापस आया। इसके मुताबिक वारदात इसी बीच 22 मिनट में अंजाम दी गई।

 

♦️मकसद लूटना नहीं सिर्फ हत्या करना था….

 

पुलिस की माने तो कातिलों का मकसद लूटना नहीं, बल्कि हत्या करना था। जिस तरह नुकीले और धारदार हथियारों का प्रयोग हुआ, यह बताता है कि हत्यारों के अंदर कितनी क्रूरता और नफरत रही होगी। इसी का कारण पुलिस तलाश कर रही है।

सीसीटीवी में केवल उसके पति के ही जाने और आने की फुटेज मिली है। जिसके चलते पुलिस बुरी तरह से उलझ कर रह गई है। हालांकि कोतवाल का दावा है कि शीघ्र खुलासा कर लिया जाएगा। बता दे कि प्राथमिक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक एसोसिएशन ने भी पुलिस को मंगलवार तक की मोहलत दी है ।

[6/6, 6:53 PM] Career Awareness Team: *बड़ी खबरें*

 

दिल्ली- देश में बर्बाद होंगे 61 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन की शीशियां, 600 करोड़ की रेमडेसिविर इंजेक्शन एक्सपायर होने के करीब, कोरोना नियंत्रण की वजह से इस्तेमाल में गिरावट आई, लगभग 1000 करोड़ रुपए की दवाओं का स्टॉक बेकार पड़ा, ये दवाएं और इंजेक्शन बिना इस्तेमाल के स्टॉक में रखे हुए.

 

दिल्ली- स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर पर ED की रेड, मनी लांड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन के आवास पर रेड, सत्येंद्र जैन 9 जून तक ED की हिरासत में है.

 

दिल्ली- आदित्य ठाकरे अयोध्या में राम लला के दर्शन करेंगे, 15 जून को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे, आदित्य ठाकरे हजारों शिवसैनिकों के साथ करेंगे दर्शन.

 

दिल्ली- राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव का नामांकन आज, नामांकन से पहले सभी प्रत्याशी रोड शो करेंगे, आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक नामांकन दाखिल करेंगे, नामांकन से पहले पूरे राजेंद्र नगर में रोड शो करेंगे, भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया नामांकन करेंगे, पूसा रोड एसडीएम कार्यालय में नामांकन करेंगे, कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता भी करेंगी नामांकन, करीब 11 बजे ITI पूसा रोड पहुंच कर नामांकन करेंगी.

 

उत्तराखंड- उत्तरकाशी के डामटा के पास बस हादसे का मामला, बस हादसे में मरने वालों की संख्या पहुंची 27, सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी, सीएम पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे, घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए, यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड की घटना.

 

देहरादून- रिखाउखड्ड के पास बस हादसे का मामला, सीएम शिवराज सिंह चौहान मैक्स अस्पताल पहुंचे, डामटा सड़क दुर्घटना में घायलों का हालचाल जाना, तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद- शिवराज सिंह, ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें-शिवराज सिंह, परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दें-शिवराज सिंह, मृतकों के शव को एमपी लाने की व्यवस्था हो रही-सीएम, ‘दुख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला ना समझे’, हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं-शिवराज सिंह, घटनास्थल पर ही शवों का पोस्टमार्टम कराया गया-शिवराज सिंह, शव आज सुबह 10 बजे तक देहरादून पहुंच जाएंगे-शिवराज सिंह, सड़क मार्ग से पन्ना की दूरी ज्यादा है-शिवराज सिंह, दो बजे तक एयरफोर्स के विमान देहरादून आ जाएंगे-शिवराज सिंह, खजुराहो एयरपोर्ट से पन्ना गांवों में पहुंचाया जाएगा-शिवराज सिंह

 

प्रयागराज- मुख्तार अंसारी को जेल में सुविधा मिलने का मामला, सुविधा मिलने के खिलाफ दाखिल रिवीजन पर सुनवाई आज, राज्य सरकार ने दाखिल की है निगरानी याचिक, जिला कोर्ट गाजीपुर के आदेश के खिलाफ रिवीजन दाखिल, मुख्तार को जेल में सुविधा दिए जाने का कर रही विरोध.

 

बस्ती- प्रधान संघ के अध्यक्ष ने लेखपाल पर लगाया आरोप, चकमार्ग की पैमाइश कराने से कतरा रहे लेखपाल, लेखपाल के चलते मनरेगा का काम हो रहा प्रभावित, लेखपाल ने वरासत के नाम पर क्षेत्र में की गई वसूली, ग्राम पंचायत गौर विकास खंड का पूरा मामला.

 

पीलीभीत- अवैध खनन की सूचना पर गए जानलेवा हमला, लेखपाल पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया, खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर चढ़ाने का किया प्रयास, लेखपाल की तहरीर पर माफिया पर केस दर्ज किया, पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली इलाके का मामला.

 

लखीमपुर- जिले में बालू का जमकर हो रहा अवैध खनन, खनन अधिकारी राजस्व पुलिस की मिलीभगत, NGT के आदेशों के बाद भी नदी को चीरा जा रहा, मशीन लगाकर नदी से बालू का अवैध खनन कर रहे, सदर के शारदा नदी में जमकर हो रहा अवैध खनन.

 

बागपत- युवक ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया, प्लाट के विवाद में खाया जहर, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, ग्राम प्रधान के साथ चल रहा है विवाद, एसपी ने सीओ बड़ौत को मामले की जांच सौंपी, दोघट थाना क्षेत्र के निरपुडा गांव का मामला.

 

प्रतापगढ़- दो चिकित्सकों पर दर्ज किया गया केस, जानलेवा हमले के आरोप में दर्ज हुआ केस, दो चिकित्सकों समेत चार पर दर्ज हुआ केस, अस्पताल में ऑपरेशन न करने का बनाया दबाव, डॉ सोनेलाल पटेल राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला.

 

उन्नाव- लापता किशोरी का संदिग्ध हालात में मिला शव, दलित किशोरी का रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव, किशोरी के शरीर,चेहरे पर चोट के निशान मिले, किशोरी की हत्या या आत्महत्या में उलझी गुथी, बांगरमऊ क्षेत्र के भिखारीपुर गांव का मामला.

 

प्रतापगढ़- दो चिकित्सकों पर दर्ज किया गया केस, जानलेवा हमले के आरोप में दर्ज हुआ केस, दो चिकित्सकों समेत चार पर दर्ज हुआ केस, अस्पताल में ऑपरेशन न करने का बनाया दबाव, डॉ सोनेलाल पटेल राजकीय मेडिकल कॉलेज का मामला.

 

उन्नाव- लापता किशोरी का संदिग्ध हालात में मिला शव, दलित किशोरी का रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव, किशोरी के शरीर,चेहरे पर चोट के निशान मिले, किशोरी की हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी, बांगरमऊ क्षेत्र के भिखारीपुर गांव का मामला.

 

लखीमपुर- प्लाट में भारी मात्रा में दवाएं मिलने का मामला, जांच में दवाएं जिला अस्पताल की निकलीं, एक्सपायरी डेट की दवाएं प्लाट में फेंकी गई थीं, दवाएं कैसे खराब हुई मामले पर जांच शुरू, अस्पताल स्टाफ की लापरवाही से दवाएं बर्बाद हुई.

 

रायबरेली- संदिग्ध हालत में छात्र का शव मिलने से हड़कंप, हॉस्टल के कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, कौशल विकास केंद्र परिसर में बना हॉस्टल, मृतक के परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, मिलएरिया के आईटीआई के पास का मामला.

 

एटा- डीजे बंद होने से बारातियों ने जमकर काटा हंगामा, गेस्ट हाउस की लाइट जाने से बंद हुआ था डीजे, हुड़दंगी बारातियों बाइक, कार के शीशे तोड़े, पुलिस ने 5 लोगों को हिसारत में लिया, शिकोहाबाद रोड के श्याम गेस्ट हाउस का मामला.

 

एटा- डीजे बंद होने से बारातियों ने जमकर काटा हंगामा, गेस्ट हाउस की लाइट जाने से बंद हुआ था डीजे, हुड़दंगी बारातियों बाइक, कार के शीशे तोड़े, पुलिस ने 5 लोगों को हिसारत में लिया, शिकोहाबाद रोड के श्याम गेस्ट हाउस का मामला.

 

अम्बेडकरनगर- PWD में 10 साल से ज्यादा समय से जमें हैं 4 जेई, एक जिले में 7 साल तक ही नौकरी करने का है अधिकार, अपने रसूख,अधिकारियों की सांठ-गांठ से जमे जेई, नियमों को ताक पर रखकर अवर अभियंता कर रहे नौकरी.

 

मेरठ- कांवड़ यात्रा, निकाय चुनाव के लिए बनेगी सुरक्षा रणनीति, शहरों के बाहर ट्रांसपोर्टनगर शिफ्ट करने का आदेश हुआ, बकरीद के लिए भी सुरक्षा प्लान बनाए पुलिस-प्रशासन, कमिश्नर ने मंडलीय समीक्षा में सभी जिलों को दिए आदेश.

 

हापुड़- फैक्ट्री में विस्फोट में 13 लोगों की मौत का मामला, पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार किया, फैक्ट्री मालिक आरोपी दिलशाद गिरफ्तार, घटना के बाद दिलशाद हो गया था फरार, हापुड एसपी ने दी मामले की जानकारी.

 

कानपुर- कानपुर में हुई हिंसा का मामला, हयात जफर हाशमी की व्हाट्सएप चैट वायरल, चैट में बाजार बंद का जिक्र भी किया गया, हिंसा से कुछ घंटे पहले व्हाट्सएप ग्रुपों में चैट डाली, 10 बजे से 11 बजे के बीच मैसेज भेजा गया.

 

बदायूं- ककराला चौकी प्रभारी समेत 5 पुलिस कर्मी निलंबित, बाइक चोरी के शक में युवक को पकड़कर दी गई थीं यातनाएं, पांच हजार रुपये वसूलकर छोड़ा गया था युवक, अलापुर क्षेत्र के ककराला पुलिस चौकी का मामला.

 

कन्नौज- जिला अस्पताल में घायलों को नहीं मिलता इलाज, घायल भाई को व्हीलचेयर पर लाद भटकता रहा भाई, मीडिया के पहुंचते ही सक्रिय हुआ अस्पताल का स्टाफ, वार्ड ब्वॉय सहित ईएमओ घायल के इलाज में जुटे.

 

लखीमपुर- भाजपा प्रवक्ता नूपुर के खिलाफ प्रदर्शन, बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज इकट्ठा होगा, कार्रवाई की मांग को लेकर इकट्ठा होंगे, डीएम को ज्ञापन भी दिया जाएगा.

 

झांसी- लात-घूसों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया, कई लोग युवक की पिटाई करते आए नजर, सीपरी बाजार के ITI का बताया जा रहा वीडियो.

 

उत्तरकाशी- रिखाउखड्ड के पास बस हादसे का मामला, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया रेस्क्यू, बस में 28 से 30 लोगों के सवार होने की संभावना, बस में सवार यात्रियों में 14 महिलाएं थी.