July 17, 2026

फूड-स्टाल की दुकान संचालित करने हेतु 07 से 10 जून के मध्य करें आवेदन-

Spread the love

फूड-स्टाल की दुकान संचालित करने हेतु 07 से 10 जून के मध्य करें आवेदन

 

प्रयागराज। उप जिलाधिकारी (मेला), प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने बताया है कि माघ मेला के समाप्ति के पश्चात सामान्य दिनों संगम स्नान एवं देवदर्शन हेतु देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, स्नानार्थिंयों, दर्शनार्थिंयों एवं पर्यटकों को खान-पान की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु संगम क्षेत्र में अस्थायी फूड-स्टाल की दुकान संचालित करने के लिए खुली भूमि का आवंटन प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा मेला कार्यालय में किया जाएगा। जिसके लिए दिनांक 07 जून से 10 जून आवेदन पत्र प्राप्त किये जाएंगे। संगम क्षेत्र में अस्थायी फूड-स्टाल हेतु खुली भूमि दिये जाने सम्बंधी नियम एवं शर्तों को प्रयागराज मेला प्राधिकरण के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती है तथा प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। संगम क्षेत्र में अस्थायी फूड-स्टाल की दुकान का आवंटन समिति द्वारा निर्धारित नियम एवं शर्तों के अधीन ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पर किया जाएगा।