June 2, 2026

प्रयागराज में सड़क किनारे खड़ी खराब गाड़ी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो घायल-

Spread the love

*प्रयागराज में सड़क किनारे खड़ी खराब गाड़ी को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो घायल*

 

प्रयागराज : घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनिया में पार्वती स्कैनिंग सेंटर के सामने भूसा लादे खराब खड़ी पिकअप गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिससे गाड़ी में सवार दो लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए। घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार भूसा लदी ओवरलोडेड पिकअप बीच हाईवे में डिवाइडर के पास ख़राब हो गयी जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी वहीं खड़ी कर दी। ड्राइवर और क्लीनर गाड़ी बनाने की ओर लगे ही थे की इसी बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि पिकअप पलट गयी और भूसा सड़क पर फैल गया। ट्रेलर का भी गार्ड और शीशे टूट गए। पिकअप में सवार दोनो लोग घायल हो गए।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल ने भर्ती करवाया।