*दरगाह मुबारक खां शहीद कमेटी ने क्षेत्राधिकारी कोतवाली को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह किया भेंट*
*पुलिस प्रशासन के सहयोग का जताया आभार*
*क्षेत्राधिकारी कोतवाली पर फूलों की की गई वर्षा*
गोरखपुर । कोई भी आयोजन तभी सफल होता है जब उस आयोजन में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का सहयोग मिलता है तो उस कार्यक्रम में चार चांद लग जाता है। सफल आयोजन के पश्चात हजरत दरगाह मुबारक खां शहीद (र.अ) कमेटी के अध्यक्ष इकरार अहमद ने आज अपने कमेटी के लोगों के साथ क्षेत्राधिकारी कोतवाली विमल कुमार सिंह के कार्यालय पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया गया ।उन पर फूलों की वर्षा की गई 3 दिनों तक चलने वाले सालाना उर्स व मेला को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शुरू से लेकर अंतिम दिन तक क्षेत्राधिकारी कोतवाली मय फोर्स के साथ के साथ कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे। हजारों का मजमा (भीड़) होने के बावजूद पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा । उन्होंने दूरदराज से आए जायरीनों ( श्रद्धालु) की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा। लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए थे जहां पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहे ।राजघाट थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा व ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज अनूप मिश्रा अपने हमराह सिपाहियों के साथ पूरी मुस्तैदी से डटे रहे ।क्षेत्राधिकारी कोतवाली विमल कुमार सिंह लगातार अपने मातहतो हो निर्देशित करते रहे कि भीड़भाड़ वाले इलाकों पर सतर्कता बरती जाए क्योंकि भीड़ वाले इलाकों में चोर उचक्के सक्रिय हो जाते हैं और लोगों के कीमती सामान चुरा लेते है। जिसका नतीजा रहा कि उर्स के शुरुआत से लेकर समापन तक पुलिस की मौजूदगी की वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं घटित होने पाई। सीओ कोतवाली ने उर्स के दौरान कई बच्चे जो आपने परिजनों से बिछड़ गये थे उन्हें तलाश कर परिजनों से मिलाया। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इकरार अहमद उपाध्यक्ष शमशेर अहमद शेरू खैरुल बशर हाजी कलीम फरजंद सैयद शहाब ,अहमद हसन अब्दुल्ला शकील अहमद अंसारी,मुर्तज़ा रहमानी समेत विभिन्न लोगों ने क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कार्यालय पहुंचकर उन पर फूलों की वर्षा की गई और उन्हें अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। पुलिस विभाग की सहयोग के लिए सभी ने दिल से धन्यवाद दिया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-