बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे के भाई की जमानत अर्जी पर हाई कोर्ट में जवाब दाखिल-
प्रयागराज- बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की मदद करने के लिए दूसरे के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करने के आरोपी दीपक उर्फ दीपू उर्फ दीप प्रकाश की जमानत अर्जी पर राज्य सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया है।
दीपक पर दूसरे के नाम से जारी सिम से विकास की मदद का आरोप है : सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि दीपक उर्फ दीपू बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का भाई है। उस पर दूसरे के नाम से जारी सिम से विकास की मदद करने का आरोप है। कहा गया है कि बिकरू कांड में एसआइटी ने काल डिटेल के आधार पर विकास दुबे की मदद में शामिल 10 मोबाइल नंबर पकड़े हैं। दीपू भी इन्हीं में से एक नंबर इसी काम के लिए इस्तेमाल करता था। वह भी शातिर अपराधी है। दीपक उर्फ दीपू का 16 मुकदमों का आपराधिक इतिहास है। न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए आठ अगस्त की तारीख लगाई है।
कानपुर देहात के चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे : गौरतलब है कि दो मार्च 2021 को कानपुर देहात के चौबेपुर इलाके में हुए बिकरू कांड में आठ पुलिस वाले मारे गए थे और छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-