April 16, 2026

सरैयाहाट में लकड़ी माफिया हुआ फिर सक्रिय-

Spread the love

सरैयाहाट:-(दुमका)

============

 

*सरैयाहाट में लकड़ी माफिया हुआ फिर सक्रिय*

 

🔹️ दुमका जिला के सरैयाहाट क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं का हो रहा है फिर से बोलबाला ।

 

🔹️ दो माह पूर्व वन विभाग की कार्रवाई के बाद शांत पड़े लकड़ी माफिया में सक्रियता की सुगबुगाहट होने लगी है शुरू ।

 

🔹️ बीते शुक्रवार को अवैध रूप से टैम्पो पर लकड़ी लादकर ले जा रहे माफिया को चौकीदार के द्वारा रोक लिए जाने के बाद लकड़ी माफियाओं पर नकेल कसने के बजाय मामले को रफा-दफा कर दिए जाने के बाद क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है माफियाओं का मनोबल ।

 

🔹️ सरैयाहाट क्षेत्र में आए दिन लाखों की लकड़ी के हो रहे अवैध कारोबार से वृक्षों की हो रही है कटाई । जिससे पर्यावरण को हो रहा है नुकसान ।

 

🔹️ दो महीने पूर्व वन विभाग के द्वारा सरैयाहाट थानाक्षेत्र के नयालोहमड़वा गाँव में छापेमारी कर दर्जनों अवैध आरामिल को जमींदोज कर दिए जाने के बाद फिर से उस गाँव में पनपने लगा है लकड़ी का अवैध धंधा ।

जिसमें वन विभाग के द्वारा त्वरित कार्रवाई और स्थानीय प्रशासन के द्वारा संलिप्त वाहन को जब्त करने की है जरूरत ।

 

 

सुशील झा