April 16, 2026

शिक्षिका के हत्यारों पर कार्रवाई हेतु केन्द्रीय गृहमंत्री को दुमका से जारी हुआ पत्र-

Spread the love

दुमका:-(झारखंड)

===========

 

*शिक्षिका के हत्यारों पर कार्रवाई हेतु केन्द्रीय गृहमंत्री को दुमका से जारी हुआ पत्र*

 

🔹️ कश्मीर में शिक्षिका रजनीबाला के हत्यारों पर कठोर कार्रवाई एवं घाटी में कार्यरत शिक्षकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं एस.के.एम.यूनिवर्सिटी, दुमका की अध्यक्ष डाॅ0 अंजली शर्मा ने गृहमंत्री अमित शाह एवं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को लिखा पत्र ।

 

🔹️ कश्मीर घाटी में अपने शिक्षकीय कर्तव्य पर जा रही शिक्षिका रजनीबाला की कायरतापूर्ण निर्मम हत्या करने पर आहत शिक्षकों की आक्रोशित प्रतिक्रिया से संबंधित पत्र दुमका से केन्द्रीय गृहमंत्री को भेजा गया ।

 

🔹️ ” बिना किसी भेदभाव के , मानव और राष्ट्रनिर्माण के कार्य में लगे रहनेवाले शिक्षकों के सुरक्षा की जिम्मेवारी सरकार की” बात लिखते हुए उक्त शिक्षिका के हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई करने एवं आश्रित को सम्मानजनक मुआवजा दिए जाने से संबंधित पत्र दुमका से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल को भेजा गया ।

 

 

सुशील झा