**थाने में किया प्रदर्शन, वकील ने भी कराया क्रास मुक़दमा**
प्रयागराज। अतरसुइया में वकील पर मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्होंने भी क्रास केस दर्ज करा दिया है। सिविल लाइंस निवासी राजू कुमार की शिकायत पर अतरसुइया पुलिस ने शम्स हैदर, नसीम, जाने आलम, शबनम, शबी हैदर, कनीज जहरा, सामिन अब्बास और जरीना के खिलाफ मारपीट, लूटपाट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस पर भी आरोप लगाया कि पहले शिकायत करने पर दरोगा ने जबरदस्ती समझौता करा दिया था। वहीं कई अधिवक्ताओं ने थाने में प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने बताया कि मारपीट के मामले में पहले अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। अब उन्होंने क्रास केस दर्ज कराया है।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-