बाल कटवाने को लेकर हुआ विवाद तो नाई ने युवक की कैंची से कर दी हत्या, बाजार में तनाव के बाद पुलिस फोर्स तैनात-
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में बाल कटवाने आए एक युवक की सैलून संचालक ने कैंची मारकर हत्या कर दी. यह घटना जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोईनहा बाजार में बुधवार को हुई है।बताया जा रहा है कि ग्राहक शंकर ठठेरा (24) और सैलून संचालक परवेज बाल कटवाने को लेकर भिड़ गए, देखते हुए देखते बहस इतनी तेज हो गई कि परवेज ने उसकी गर्दन पर कैंची से हमला कर दिया. घायल हालत में शंकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने परवेज को हिरासत में ले लिया है।
शंकर की मौत के बाद परवेज की गिरफ्तारी करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठने लगी है. शंकर के समर्थन में बाजार के लोग भी आ गए हैं. उन्होंने हत्या के विरोध में परिजनों के साथ मिलकर चक्का जाम किया. चक्का जाम की जानकारी मिलने पर तहसील के अधिकारियों ने परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।
हिरासत में लेकर आरोपी से चल रही पूछताछ
बताया जा रहा है कि बीती शाम 7:30 बजे शिव शंकर परवेज के यहां बाल कटवाने पहुंचा था. इसके कुछ देर बाद ही उसपर परवेज ने हमला कर दिया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन वहां इलाज के दौरान शंकर की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शंकर की हत्या के बाद दो वर्गों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी इसलिए बाजार में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई. घटना के संबंध एसपी अनुराग ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों का घर और दुकान आमने-सामने है. पुलिस मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है. मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-