*√कुख्यात/पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान*
*√गैंगलीडर अभियुक्त विजय मिश्रा द्वारा विभिन्न बैंक खातों में जमा आपराधिक कृत्यों से अर्जित कुल धनराशि ₹47,79,589/- अंतर्गत धारा-14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी कुर्क*
*√आर्थिक, भौतिक एवं अनुचित दुनियाबी लाभ हेतु आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन अपने परिजनों के बैंक खातों में किया गया जमा*
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में संगठित होकर अपराध कारित करने वाले पेशेवर अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु भदोही पुलिस-प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गैंगलीडर विजय मिश्रा पुत्र स्व0 रामदेव मिश्रा निवासी खपटिहा थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज हाल पता ग्राम कौलापुर थाना गोपीगंज भदोही द्वारा अपने भौतिक, आर्थिक एवं अनुचित दुनियाबी लाभ हेतु आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन को अपने परिजनों के बैंक खातों में जमा सम्पूर्ण धनराशि ₹47,79,589/- (सैंतालीस लाख उन्यासी हजार पांच सौ नवासी रुपए) को जिला मजिस्ट्रेट महोदया के आदेश दिनांकित 31मई, 2022 के अनुपालन में भदोही पुलिस द्वारा अंतर्गत धारा-14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-