July 18, 2026

मा0 राष्ट्रपति भारत गणराज्य के जनपद गोरखपुर आगमन पर डायवर्जन / डायवर्ट मार्गो का विवरण-

Spread the love

*प्रेस नोट यातायात गोरखपुर पुलिस दिनांक 02.06.2022*

 

*मा0 राष्ट्रपति भारत गणराज्य के जनपद गोरखपुर आगमन पर डायवर्जन / डायवर्ट मार्गो का विवरण*

*दिनांक – 04.06.2022 को प्रातः 11.00 बजे से 21.00 बजे तक ।*

*दिनांक – 05.06.2022 को प्रातः 04.00 बजे से 15.00 बजे तक ।*

 

 

*I. डायवर्जन – एयरपोर्ट से सर्किट हाउस*

1 – कुशीनगर की तरफ सेआने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबन्धित रहेगें । ये वाहन कोनी जगदीशपुर से शहर में प्रवेश नही करेगें, ये वाहन फोरलेन ले – वे पर खड़े कराये जायेगें ।

2 – देवरिया की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबन्धित रहेगें, ये वाहन रामनगर करजहॉ से शहर में प्रवेश नही करेगें, ये वाहन फोरलेन ले – वे पर खड़े कराये जायेगें ।

3 – हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास से सर्किट हाउस की तरफ सभी तरह के वाहनों के लिए प्रतबिंधित रहेगा, ये वाहन अमर उजाला तिराहा से अपने गन्तव्य की ओर जायेगें ।

 

*II. डायवर्जन – सर्किट हाउस से गीता प्रेस*

1 – बाघागाड़ा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबन्धित रहेगें, ये वाहन बाघागाड़ा से शहर में प्रवेश नहीं करेगें, ये वाहन फोरलेन ले – वे पर खड़े कराये जायेगें ।

2 – कालेसर की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबन्धित रहेगें, ये वाहन फोरलेन ले – वे पर खड़े कराये जायेगें, कालेसर से शहर में प्रवेश नही करेगें ।

बिन्दु संख्या – 03 से 09 तक दिनांक 05.06.2022 को लागू नही रहेगा ।

3 – हर्वट बंधा से लाल डिग्गी की तरफ वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक सभी प्रकार के आने – जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेगें ।

4 – बक्सीपुर एवं नखास चौराहे से सभी प्रकार के वाहन रेती चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा, ये वाहन अलीनगर एवं अग्रसेन तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगें ।

5 – शास्त्री चौराहा से कचहरी चौराहा तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगें ये वाहन अम्बेडकर चौराहा एवं बेतियाहाटा चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेगें ।

6 – शास्त्री चौराहा से घोष कम्पनी तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगें ये वाहन अम्बेडकर चौराहा एवं बेतियाहाटा चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेगें ।

7 – तिवारीपुर से लालडिग्गी एवं हर्वट बंघा की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति प्रतिबंधित रहेगा ।

8 – कचहरी चौराहा से घोष कम्पनी व रेती तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगें, ये वाहन गणेश चौराहा से विजय चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगें

9 – घण्टाघर से लालडिग्गी चौराहा एवं रेती चौराहा के तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगें, ये वाहन पाण्डेयहाटा एवं अलहदादपुर होकर अपने गन्तव्य स्थान को जायेगें ।

 

*III. डायवर्जन – गीता प्रेस से श्री गोरखनाथ मंदिर*

1 – सोनौली, फरेन्दा की तरफ से आने वाले भारी वाहन जंगल कौड़िया से डायवर्ट किये जायेगे, ये वाहन कालेसर जीरो प्वाइंट से अपने गन्तव्य की ओर जायेगें ।

2 – सोनौली, फरेन्दा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहन बरगदवां से सीधे श्री गोरखनाथ मंदिर की तरफ आना प्रतिबंधित रहेगा, ये वाहन बरगदवा से डायवर्ट होकर स्पोर्ट कॉलेज / खजांची चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेगें ।

बिन्दु संख्या – 03 से 07 तक दिनांक 05.06.2022 को लागू नही रहेगा ।

3 – इंड्रटियल एरिया मोड़ से श्री गोरखनाथ मंदिर तक सभी वाहन प्रतिबंधित रहेगें, ये वाहन रामनगर तिराहा से नकहा रेल ओवर ब्रिज से होकर वाय अपने गन्तव्य स्थान को जायेगें ।

4 – रामनगर तिराहा से लेबर तिराहा के तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगें, ये वाहन रामनगर तिराहा से नकहा रेल ओवर ब्रिज से होकर वाय अपने गन्तव्य स्थान को जायेगें ।

5 – दशहरी बाग से श्री गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगें, ये वाहन कौड़ियहवां एवं ग्रीन सिटि होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जायेगें ।

6 – दुर्गावारी एवं मानसरोवर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगे, ये वाहन रामलीला तिराहा होकर ग्रीन सिटि के रास्ते बरगदवां की ओर चले जायेगें ।

7 – हुमांयुपुर चौराहा से अंसारी रोड़ से होकर श्री गोरखनाथ मंदिर होकर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगा, ये वाहन हड़वाफाटक एवं गंगेज के रास्ते अपने गन्तव्य को जायेगें ।

 

*नोट–* सर्किट हाउस से मगहर तक कन्टिजेन्सी मार्ग वाया टीपी नगर, नौसड़,कालेसर होकर निर्धारित हैं । अतः कालेसर से कोई भी भाड़ी वाहन दिनांक 05.06.2022 को शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा । ये वाहन कलेसर से हाई – वे होकर रामनगर करजहा से शहर में प्रवेश करेगें ।