November 7, 2026

*तनाव करने के लिए पाक उच्चायुक्त सोहेल महमूद को वापस भेजेगा भारत*

Spread the love

पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान अपने उच्चायुक्त को वापस भारत भेज रहा है और नई दिल्ली के साथ तनाव कम करने के लिए बातचीत को तैयार है।

कुरैशी ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों के कूटनीतिक प्रयासों की वजह से तनाव में ‘‘कमी’’ आई है। उन्होंने कहा कि यह अपने विवादों को खत्म करने और शांति की दिशा में आगे बढऩे का समय है। पाकिस्तान भारत के साथ उन सभी मुद्दों को सुलझाना चाहता है जो दोनों देशों के बीच शांति में बाधक हैं।

कुरैशी ने कहा भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव घटना प्रतीत हो रहा है और यह एक सकारात्मक घटनाक्रम है। पाकिस्तान ने कूटनीतिक प्रयास और बढ़ा दिये हैं और हमने नयी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त (सोहेल महमूद) को वापस भेजने का फैसला किया है।