November 7, 2026

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच मारपीट, चीफ प्राक्टर ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी-

Spread the love

*इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच मारपीट, चीफ प्राक्टर ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी-*

प्रयागराजः इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दो हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट और बवाल के बाद चीफ प्राक्टर ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत भेजी है।

जानकारी के अनुसार भूगोल विभाग के एमए चतुर्थ सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा के बाद पीसीबी हॉस्टल के छात्र ने ताराचंद छात्रावास में रहने वाले छात्र को पीट दिया। दोनो छात्रों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

जिसके बाद मार खाने वाले छात्र ने हॉस्टल से अपने गुट को बुलाया। लड़कों की फ़ौज देख दूसरे छात्र ने भी ताराचंद हॉस्टल में सूचना दी।

कुछ ही देर में दोनो छात्रावासों के दर्जनों छात्र इकठ्ठा हो गए। जिसके बाद दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

इसके बाद, दोनो ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए चीफ प्राक्टर से शिकायत की। चीफ प्राक्टर ने इस घटना के सम्बंध में मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस अधिकारियों को शिकायत भेजी है।