April 29, 2026

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही पंजाब सरकार ने हटाई थी सुरक्षा-

Spread the love

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही पंजाब सरकार ने हटाई थी सुरक्षा।

 

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर फायरिंग की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि मानसा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने गायक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना में मूसेवाला गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें मानसा जिले के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जानकारी के मुताबिक, मूसेवाला पर मनासा के जवाहर गांव में हमला हुआ था. गौर करने वाली बात ये भी है कि पंजाब सरकार ने कल ही उनकी सुरक्षा वापस ली थी ।