June 11, 2026

बी.डी.ओ.की लापरवाही से बूथ संख्या-187 में मतदान के दौरान दशकों पुराने भवन का जर्जर छत टूटकर गिरा : घायल मतदाता एवं मतदानकर्मी भेजे गए अस्पताल-

Spread the love

सरैयाहाट:-(दुमका)

=============

 

*बी.डी.ओ.की लापरवाही से बूथ संख्या-187 में मतदान के दौरान दशकों पुराने भवन का जर्जर छत टूटकर गिरा : घायल मतदाता एवं मतदानकर्मी भेजे गए अस्पताल*

 

🔹️ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन चुनाव 2022 के चौथे और अंतिम मतदान तिथि-27 मई के लिए जिले के चर्चित प्रखंड (व पंचायत) सरैयाहाट में दशकों पूर्व बने काॅपरेटिव गोदाम के जर्जर छतवाले भवन को बाहर से रंग-रोगन कर बना दिया गया था पोलिंग बूथ ।

 

🔹️27/5/22 को हो रहे मतदान के दौरान सीलिंग टूटकर मतदाता के सिर पर गिरा । घायल व रक्तरंजित मतदाता के साथ चोटिल मतदानकर्मी को आनन-फानन में भेजा गया अस्पताल ।

 

🔹️ जिला उपायुक्त द्वारा समय-समय पर कई बार दिए जा चुके निर्देश के बावजूद भी सरैयाहाट बी.डी.ओ.द्वारा नहीं किया गया था इस मतदान-स्थल का भौतिक सत्यापन ।

 

🔹️ 1967 में बने (55 वर्ष पुराने) इस जर्जर भवन को बाहर से चमका कर लगभग 400 वर्तमान मतदाताओं के लिए बनाया गया था पोलिंग बूथ ।

 

🔹️ऐसा नहीं, कि इस भवन की जर्जरता के बारे में यहाँ के लोगों को नहीं था पता ।

परन्तु प्रखंड मुख्यालय की वर्तमान तानाशाही कुव्यवस्था को झेल रहे यहाँ के लोगों को इस प्रकार की अन्य कई मुसीबतों का करना पड़ा है सामना । जिसकी , पूर्व में जिला मुख्यालय में की जा चुकी लिखित शिकायत के बावजूद प्रखंड द्वारा अबतक की जा रही लापरवाही पर जिला प्रशासन द्वारा सरैयाहाट के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी को हो सकता है शो-काॅज ।

 

🔹️ इधर मतदान के दौरान घायल हुए एक मतदानकर्मी एवं एक मतदाता को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भेजकर कराया गया है ईलाज ।

 

 

सुशील झा