जामा :-(दुमका)
==========
*जामा प्रखंड के बूथ संख्या-69(उ0 म0 वि0, बीचकोड़ा) में पहुंचकर घंटों से इंतजार कर रही महिला मतदानकर्मी को अंत में खुद करनी पड़ी बूथ की सफाई ।*
🔹️ त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 में चौथे और अंतिम चरण के मतदान हेतु दुमका जिला के जामा प्रखंड अंतर्गत बूथ संख्या-69 उ0 म0 वि0 बीचकोड़ा में पहुंचे मतदानकर्मियों को भुगतना पड़ा मतदान-केन्द्र की बदहाली का खामियाजा ।
🔹️ समय पर बूथ में पहुंचे 4-4 मतदानकर्मियों वाले तीन ग्रुप में कुल 12 में से 6 थे महिला मतदानकर्मी ।
🔹️ धूप , गर्मी और उपर से बंद पड़े विद्यालय के बाहर घंटों इंतजार के साथ तंग आ चुके मतदानकर्मियों को करना पड़ा जामा बी.डी.ओ.को फोन ।
🔹️ जामा बी.डी.ओ. द्वारा त्वरित संज्ञान पर खुलवाए गए इस बूथ पर पहले से नहीं की गई थी कोई व्यवस्था ।
🔹️ धूल से भरे कमरे के खुलने के बाद ग्रामीणों द्वारा भी कोई तत्परता नहीं दिखने पर अंत में सभी प्रकार के आदेशों-निर्देशों को मानने के लिए मजबूर मतदानकर्मी (महिला शिक्षिका) को हाथ में झाड़ू लेकर करनी पड़ी मतदान-केन्द्र की सफाई ।
🔹️समुचित व्यवस्था के अभाव वाले इस मतदान-केन्द्र की शिकायत के काफी घंटों बाद किया जा सका जरूरी व्यवस्था का समाधान ।
सुशील झा

More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-