June 11, 2026

देसी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार-

Spread the love

हंसडीहा:-(दुमका)

===========

 

*देसी कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार*

 

🔹️ दुमका जिला के हंसडीहा थानाक्षेत्र के कुरमाहाट के कुंजी रेलवे हाॅल्ट के पास से हंसडीहा थाना की पुलिस ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ एक युवक को धर दबोचा ।

 

🔹️ मंगलवार को गश्ती के दौरान हंसडीहा थाना के इंस्पेक्टर संजय सुमन के गिरफ्त में आए युवक से पूछताछ करने के बाद उसे हिरासत में लेकर भेज दिया गया जेल ।

 

🔹️गिरफ्तार युवक बिहार के बांका जिले के बौंसी थानाक्षेत्र के बरमसिया निवासी घनश्याम यादव का है 20 वर्षीय पुत्र अंकित यादव ।

 

🔹️मंगलवार दोपहर के 3:00 बजे हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर कुरमाहाट के कुंजी रेलवे हाॅल्ट के पास पल्सर बाईक पर घूम रहे दो संदिग्ध युवक का , पुलिस द्वारा पीछा करने पर चलती बाईक से ही छलांग लगाकर भाग रहा अभिषेक कुमार उर्फ पांडु को पुलिस ने धर दबोचा । जबकि बाईक चला रहा दूसरा युवक नोनीहाट की तरफ भागने में सफल रहा ।

 

🔹️पुलिस द्वारा खदेड़कर पकड़ लिए गए युवक के पास से बरामद हुआ एक देशी कट्टा , 315 बोर के 2 जिंदा कारतूस और 2 मोबाईल ।

 

🔹️ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मंशे से घूम रहे युवक को हंसडीहा पुलिस ने अपने गिरफ्त में लेकर भेजा जेल ।

 

🔹️ कार्रवाई करनेवाली हंसडीहा पुलिस की सराहनीय टीम में पुलिस निरीक्षक संजय सुमन, हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन , पुलिस अवर निरीक्षक उत्तम कुमार पासवान, सहयोगी कर्मी मनोज ततवा व जेम्स टुडू तथा आरक्षी अरविंद कुमार थे शामिल ।

 

 

सुशील झा