26 सैनिकों को लेकर जा रहा वाहन श्योक नदी में गिरा, 7 सैनिक शहीद, कई गम्भीर
नई दिल्ली : लद्दाख क्षेत्र में 26 सैनिकों को लेकर जा रहा वाहन गुरुवार को श्योक नदी में गिर गया, दुखद खबर अनुसार हादसे में सात सैनिक शहीद हो गए हैं. सेना के एक प्रवक्ता के मुताबिक, ’26 जवानों का एक दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब-सेक्टर हनीफ के फॉरवर्ड एरिया की ओर जा रहा था. करीब 9 बजे थोइस से लगभग 25 किमी दूर, वाहन सड़क से फिसल गया और श्योक नदी में गिर गया. यह वाहन करीब 50-60 फीट नीचे गिरा. सभी 26 जवानों को निकालकर परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया.’
साथ ही उन्होंने बताया, ’26 में से अब तक 7 को मृत घोषित किया जा चुका है. कई जवानों को भी गंभीर चोटें पहुंची हैं.’
प्राप्त ख़बरों के अनुसार घायल सैनिकों का सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं, गंभीर रूप से घायलों को वायुसेना द्वारा पश्चिमी कमान स्थानांतरित किया जा रहा है.
बता दे कि श्योक नदी को मृत्यु की नदी भी कहते है, क्योंकि इस नदी में ऊंची पहाड़ियों से बहाव आता है बहुत चढ़ाव उतार है, जैसे कोई ऊंची स्टेयरकेस से पानी गिर रहा है और इतना गति है, उसमें जो गिरा उसे बहा कर ले जाती है उसके दोनों साइड का किनारो पर ख़तरनाक sloping है कि उसमें बाहर निकलना मुश्किल होता हैं. उसके बहाव से बहुत बड़ी वेली बनी है. बताया जाता है की यदि कोई तैरना जानता है तो ही वह मुश्किल से बाहर निकल सकता है.

More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-